आगरा किले के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Agra Fort

आगरा किला उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित एक भव्य ऐतिहासिक दुर्ग है। यह किला मुगल साम्राज्य की शाही धरोहर और भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है। 1565 में मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्मित, इस किले ने मुगलों के सैन्य और प्रशासनिक केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगरा किला अपनी स्थापत्य सुंदरता, जटिल नक्काशी, और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां आगरा किले के बारे में कुछ रोचक तथ्य इस प्रकार हैं:    
                                                            
Agra Fort
 Agra Fort

आगरा किले के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Agra Fort

1. आगरा किला मुगल साम्राज्य के शासनकाल के दौरान एक महत्वपूर्ण किला था। इसे 1565 में मुगल सम्राट अकबर ने बनवाया था, हालांकि इसका निर्माण 1573 में पूरा हुआ था। यह किला मुगलों के लिए एक महत्वपूर्ण सैन्य और प्रशासनिक केंद्र था।

2. किले का निर्माण मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से किया गया है, बादशाह अकबर जिसे बलुआ पत्थर से बनी लाल दीवारों और वास्तुकला का शौक था। उसने किले को अपनी इच्छानुसार बनाने के लिए उत्तरी भारत में फैली खदानों से लगभग 4000 से अधिक प्रीमियम बलुआ पत्थर मंगवाए थे। जो इसे लाल रंग की चमक प्रदान करता है। इस कारण इसे "लाल किला" भी कहा जाता है।

3. किले के दक्षिणी द्वार से प्रवेश करने पर, आगंतुक किले के मुख्य परिसर तक जाने के लिए 60 डिग्री का झुका हुआ रास्ता देखने को मिलता हैं। हालाँकि, इसे सुरक्षा कारणों की वजह से 60 डिग्री का झुका हुआ बनाया गया था ताकि घेराबंदी के दौरान दुश्मन के हाथी और घोड़े बहुत कुशलता से किले में प्रवेश न सकें। इसके अलावा, प्रवेश द्वार को जाम करने के लिए अत्यधिक गर्म तेल डाला जाता था। यह उस समय के विज्ञान और वास्तुकला के शानदार उपयोग को दर्शाता है।

4. आगरा किले की वास्तुकला मुगल, हिंदू, और फारसी शैली का एक अद्भुत संगम है। आगरा किला उस समय की शक्ति, ताकत और लचीलेपन का प्रतीक था। किला यमुना नदी के समानांतर बना हुआ है और खाई आज भी नदी से जुड़ी हुई है। किले के चारों ओर चारों दिशाओं में बने शक्तिशाली द्वार इसे उस समय के लिए बेहद अभेद्य बनाते थे।

5. यह किला इस्लामी वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, लेकिन किले में हिंदू मंदिरों और स्थानों के लिए एक अलग खंड है जहाँ हिंदू लोग अपने देवताओं की पूजा करते थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि अकबर की पत्नी जोधाबाई हिंदू थी|

6. 1983 में आगरा किले को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई। यह किला भारतीय इतिहास और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक इसे देखने आते हैं।

7. वर्तमान में किले का अधिकांश हिस्सा सफ़ेद संगमरमर से बना हुआ है। अकबर के बेटे शाहजहाँ को हमेशा से ही शुद्ध सफ़ेद रंग के महलों की चाहत थी, इसलिए उन्होंने भारत और ईरान के विभिन्न क्षेत्रों से सफ़ेद संगमरमर मंगवाकर किले के महत्वपूर्ण हिस्से का पुनर्निर्माण करवाया था।

8. बादशाह अकबर और शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान, दुनिया के दूर-दराज के इलाकों से महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति किले में आते थे। ऐसी महत्वपूर्ण बैठकों के लिए एक विशेष खंड बनाया गया था और इसे “दीवान-ए-खास” कहा जाता था। और आम जनता से मिलने के लिए एक और खंड हुआ करता था जिसे “दीवाने–ए–आम” कहा जाता था|

9. मुगल सत्ता के कमजोर होने के बाद आगरा किले को विभिन्न राजवंशों ने लूटा। यहा शाहजहाँ का प्रसिद्ध मयूर सिंहासन था जिस पर विश्व प्रसिद्ध “कोह-ए-नूर” हीरा था। जिसे नादिर शाह द्वारा लूट लिया गया था, जो एक फारसी शासक था, जिसकी नज़र हीरे पर थी। उसके साथ ही हीरा भारत से फारस और अंत में अंग्रेजों के हाथों में चला गया।

10. आगरा के किले में मुगल सम्राट शाहजहाँ को उनके बेटे औरंगजेब ने आठ वर्षों तक कैद रखा था।

11. आगरा किला इतिहास के एक दुखद अध्याय का भी गवाह है। मुगल सम्राट शाहजहाँ, जिन्होंने ताजमहल का निर्माण करवाया था, अपने बेटे औरंगज़ेब द्वारा किले के "मुसम्मन बुर्ज" में नजरबंद कर दिए गए थे।झा उन्हें आठ वर्षो तक कैद रखा था|

12. मुगल काल में आगरा किले के चार मुख्य द्वार थे दिल्ली गेट, अमर सिंह गेट, लाहौर गेट और वाटर गेट। लेकिन वर्तमान में केवल 2 ही द्वार अमर सिंह गेट और दिल्ली गेट खुले हैं।

13. आगरा किले में 3 खूबसूरत मस्जिदें हैं : नगीना मस्जिद, मोती मस्जिद, मीना मस्जिद। वर्तमान में पर्यटक केवल नगीना मस्जिद में ही जा सकते है।

आगरा किला भारतीय इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है और यह मुगल वास्तुकला के शानदार उदाहरणों में से एक है। यह किला न केवल अपने अद्वितीय निर्माण और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह मुगल काल की महत्वपूर्ण घटनाओं का भी गवाह है।

इन्हें भी पढ़ें 



Post a Comment

Previous Post Next Post