शांघाई सहयोग संगठन (SCO) का 9 वां सदस्य बना ईरान


 शांघाई सहयोग संगठन (SCO) का 9 वां सदस्य बना ईरान 
image - Google

ईरान को आधिकारिक तौर पर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया था।  17 सितंबर 2021 को तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में SCO के सदस्य देशों की 21वी में बैठक का आयोजन किया गया। इसी में ईरान को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार करने का निर्णय घोषित किया गया । बैठक की अध्यक्षता तजाकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रहमान ने की थी।  इससे पहले  ईरान 15 वर्षो से पर्यवेक्षक देश था।

 SCO के 9 सदस्य राष्ट्र :- चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान और ईरान

●SCO के 3 पर्यवेक्षक राष्ट्र :- अफगानिस्तानए  बेलारूस, मंगोलिया


शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बारे में;-

  • मुख्यालय -- बीजिंग, चीन 
  • राजभाषा -- चीनी और रूसी
  • प्रधान सचिव -- ब्लादिमीर नोरोवी
  •  यह एक स्थाई अंतर सरकारी संगठन है।
  • SCO के गठन की घोषणा 15 जून 2001 को शंघाई चीन में को गई।
  • जून 2002 में, सेंट पिट्सबर्ग में SCO के सदस्य राष्ट्रों द्वारा SCO के चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए थे, चार्टर 10 सितंबर 2003 को प्रभावी हुआ। 
  • SCO का पूर्ववर्ती संगठन 'शंघाई -5 था, जिसमे चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और तजाकिस्तान 5 सदस्य थे।
  •  वर्तमान में SCO में कुल 9 सदस्य देश है, 2001 में उज्वेकिस्तान तथा वर्ष 2017 में भारत और पाकिस्तान व ईरान को 2021 में सदस्यता प्रदान की गई।
  • SCO की आधिकारिक भाषा रूसी और चीनी है।


 उद्देश्य:-

  • सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास और पड़ोसियों को मजबूत करना ।
  • क्षेत्र में शांति सुरक्षा और स्थिरता का संयुक्त प्रयास ।
  •  राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, अनुसंधान, प्रोधोगिकी और संस्कृति के साथ साथ शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन, संरक्षण आदि क्षेत्रों में सहयोग।

Read Also:-

Post a Comment

Previous Post Next Post