माता वैष्णो देवी मंदिर के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Vaishno Devi Temple

 वैष्णो देवी मंदिर भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के त्रिकूट पर्वत पर स्थित एक प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल है। यह मंदिर देवी माँ वैष्णो देवी को समर्पित है। मंदिर की मुख्य गुफा में देवी के तीन पिंडी रूपों की पूजा की जाती है, जो महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह कटरा से लगभग 13 किलोमीटर की चढ़ाई है। इस मंदिर को सिद्धपीठ माना जाता है 

Vaishno Devi Temple

Vaishno Devi Temple

माता वैष्णो देवी मंदिर के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Vaishno Devi Temple :

  1. जम्मू के उत्तर में 61 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तट से 5200 फीट की ऊँचाई पर माँ की पवित्र गुफा स्थित है।
  2. इस मंदिर में माँ वैष्णों तीन पिंडियों के रूप में स्थापित है। तीन पिंडियों के रूप में होने के बावजूद इन्हें एक ही नाम से जाना ओर पूजा जाता है।
  3. इस प्राचीन गुफा का बहुत महत्व है, क्योंकि इसमें प‌व‌ित्र गंगा का जल प्रवाह‌ित होता रहता है। जिस जल में से होकर हर व्यक्ति मां के दरबार में पहुंचता है। इसी वजह से इसका महत्व अधिक बढ जाता है।
  4. इस गुफा को गर्भजून के नाम से भी जाना जाता है। इस गर्भजून गुफा में देवी दुर्गा 9 महीने तक उसी प्रकार रही ‌‌‌थी जैसे एक श‌िशु माता के गर्भ में 9 महीने तक रहता है।
  5. वैष्णों देवी मंदिर सबसे शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहाँ पर भक्त अपनी मर्जी से नहीं जाता है, बल्कि माता रानी के बुलावे पर ही भक्त यहाँ आते है।
  6. यहां पर प्रतिवर्ष हजारों किलो सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाए जाते हैं। माता वैष्णो देवी मंदिर की सालाना आय लगभग 500 करोड़ रुपये है। यह देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है।
  7. ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा में भैरव का शरीर मौजूद है। माँ वैष्णवी ने अपने त्रिशूल से भैरव का वध किया था और उसका सिर धड से अलग होकर भैरव घाटी में गिरा था।
इन्हें भी पढ़ें 

Post a Comment

Previous Post Next Post