स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य | Facts About Swaminarayan Akshardham Temple


अक्षरधाम मंदिर, जिसे स्वामीनारायण अक्षरधाम भी कहा जाता है, भारत के दिल्ली में स्थित है और यह वास्तुकला, संस्कृति, और धार्मिक महत्व का एक अद्भुत उदाहरण है।
                                                                                  
Swaminarayan Akshardham Temple

Swaminarayan Akshardham Temple


स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य | Facts About Swaminarayan Akshardham Temple :

1. अक्षरधाम मंदिर को बनाने में लगभग 300,000 घन मीटर गुलाबी बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में स्टील का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

2. अक्षरधाम मंदिर में भारत के ऋषियों, साधु, आचार्य और दिव्य अवतारों के 200 पत्थर की मूर्तियां शामिल हैं. इस मंदिर में 234 नक्काशीदार स्तंभ, 9 अलंकृत गुंबद, गजेन्द्र पीठ और भारत के दिव्य महापुरूषों की 20,000 मूर्तियां शामिल हैं.
 
3. इस मंदिर का निर्माण केवल 5 वर्षों में पूरा हो गया था, जो कि इस प्रकार की विशाल संरचना के लिए आश्चर्यजनक रूप से तेज़ है। इसे 6 नवंबर 2005 को जनता के लिए खोला गया था।

4. अक्षरधाम मंदिर को "दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर" होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 100 एकड़ है।

5. अक्षरधाम मंदिर में एक अति सुंदर उद्यान भी है, जिसे लोटस गार्डन कहाँ जाता है, जिसका नाम इसके आकार के कारण पड़ा है. ऊपर से जब इसे देखा जाता है, तो यह एक जलमग्न उद्यान में बड़े पत्थरों पर उत्कीर्ण शेक्सपियर, मार्टिन लूथर, स्वामी विवेकानंद और स्वामीनारायण जैसे महान दिग्गजों के उद्धरणों से निर्मित कमल के सामान दिखाई देता है.

6. एक और दिलचस्प तथ्य अक्षरधाम मंदिर के बारे में यह है कि मंदिर में 10 गेट हैं, जो वैदिक साहित्य के अनुसार 10 प्रमुख दिशाओं का प्रतिक हैं. ये द्वार दर्शाते हैं कि सभी दिशाओं से अच्छाई आती रहेगी.

7. अक्षरधाम मंदिर परिसर में यज्ञपुरुष कुंड नामक एक विशाल कुंड है, जो दुनिया का सबसे बड़ा यज्ञ कुंड माना जाता है। इसमें 108 छोटे कुंड और 2870 तीरस्थली हैं।

8. स्मारक के भीतर लक्ष्मी नारायण, शिव पार्वती, राधा कृष्ण और सीता राम सहित अन्य हिंदू देवताओं की मूर्तियां भी हैं. परिसर के भीतर एक थियेटर है, जिसे नीलकंठ के रूप में जाना जाता है, जो स्वामीनारायण के जीवन से होने वाली घटनाओं को दर्शाता हैं.

9. . अक्षरधाम मंदिर रात में काफी सुंदर लगता हैं, इसकी सजावट ही इतनी मनमोहक तरीकों से की गई हैं कि यह एक अकाल्पनिक दृश्य के समान है. यह यमुना के तट पर रोशनी और सजावट में प्रकाशित होता है.

10. अक्षरधाम मंदिर के गर्भगृह में 11 फीट ऊँची भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति प्रतिष्ठित है, जो पूरी तरह से सोने से बनी हुई है।


इन्हें भी पढ़ें 

Post a Comment

Previous Post Next Post